Breaking Newsछत्तीसगढ़राज्य

दृष्टि हेल्पलाइन की सूचना पर अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई के लिए संचालित दृष्टि हेल्पलाइन के माध्यम से मिली सूचना पर चौकी बया पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 41 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत करीब 3,280 रुपये बताई गई है, जब्त की है।

 

पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को दृष्टि हेल्पलाइन पर ग्राम बया में अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर चौकी बया की पुलिस टीम ने ग्राम बया में घेराबंदी कर कार्रवाई की और आरोपी को शराब के साथ पकड़ लिया।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कीर्तन साहू, उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 06, ग्राम बया, पुलिस चौकी बया के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध चौकी बया, थाना राजादेवरी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

 

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, अवैध शराब बिक्री या अन्य शिकायत की जानकारी दृष्टि हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर कॉल अथवा व्हाट्सऐप के माध्यम से दी जा सकती है। पुलिस के मुताबिक, हेल्पलाइन के जरिए प्राप्त सूचनाओं के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button