दृष्टि हेल्पलाइन की सूचना पर धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

भाटापारा। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की दृष्टि हेल्पलाइन को मिली सूचना के आधार पर थाना भाटापारा शहर पुलिस ने धारदार चाकू रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को दृष्टि हेल्पलाइन पर सूचना प्राप्त हुई कि मारवाड़ी कुआं के पास, नेहरू वार्ड भाटापारा में एक युवक अपने पास धारदार चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना पर थाना भाटापारा शहर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया।
पूछताछ एवं तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान प्रदीप डहरिया, पिता अमित डहरिया, उम्र 23 वर्ष, निवासी भगत सिंह वार्ड, भाटापारा के रूप में की है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 299/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में जिले में आमजनों की शिकायतों एवं आपराधिक गतिविधियों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई के लिए दृष्टि हेल्पलाइन संचालित की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर व्हाट्सऐप या कॉल के जरिए सूचना दी जा सकती है।



