Breaking Newsछत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 के तहत महिला कृषि सखियों को दी गई योजनाओं एवं प्राकृतिक खेती की जानकारी

महासमुंद, 23 सितंबर 2026/ अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 के तहत जिले में कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत भारतीय कृषि बीमा कंपनी के तत्वावधान में जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की प्रगतिशील महिला कृषि सखियों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप ने महिला कृषि सखियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषक उन्नति योजना, धान के बदले अन्य फसलों की खेती को बढ़ावा देने, जैविक खेती तथा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन सहित विभिन्न कृषि योजनाओं एवं गतिविधियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने किसानों को कृषि में विविधीकरण अपनाने, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा उपलब्ध शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महिला कृषि सखियों की कृषि क्षेत्र में भूमिका और उनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों तक योजनाओं एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी पहुंचाने के महत्व पर भी चर्चा की गई। महिला किसानों को कृषि संबंधी नवीन तकनीकों एवं योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में सक्रिय एवं प्रगतिशील 40 महिला कृषि सखियों को दैनिक जीवन में उपयोगी कीट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं संबंधित महिला कृषि सखियां उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button