
महासमुंद । आज कांग्रेस भवन महासमुंद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़ी श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए आदर्शों व सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का दृढ़ संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी ने पूरे विश्व को सत्य, अहिंसा और सद्भाव का मार्ग दिखाया। वहीं दूसरी ओर, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपनी सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से देश के सामने एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
अंत में सभी सदस्यों ने गांधी जी के सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने तथा शास्त्री जी की सादगी, राष्ट्रसेवा एवं “जय जवान, जय किसान” की भावना को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस जन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।



