Breaking Newsछत्तीसगढ़राज्य

ऑपरेशन निश्चय के तहत अवैध शराब बिक्री पर तिल्दा पुलिस की कार्रवाई, 25 पौवा शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा। अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत तिल्दा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को कथित रूप से अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा है।

 

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 15 स्थित शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और साजेश देवार (45 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 15, दलाल तालाब तिल्दा को पकड़ा।

 

पुलिस ने उसके कब्जे से 25 पौवा देशी/अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा 4.500 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत 3,250 रुपये बताई गई है। इसके साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 350 रुपये नगद भी जब्त किए गए। पुलिस के मुताबिक जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 3,600 रुपये है।

 

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button