खेलराज्य

ओडिशा में खेलो ताइक्वांडो यूथ स्पोर्ट्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन में खेलो ताइक्वांडो यूथ स्पोर्ट्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

उड़ीसा । खेलो ताइक्वांडो यूथ स्पोर्ट्स एसोसिएशन, उड़ीसा राज्य की वार्षिक बैठक हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। बैठक में उड़ीसा राज्य के लगभग 10 जिलों से ताइक्वांडो कोच एवं पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान संस्था के आगामी कार्यों, संगठन को मजबूत करने तथा राज्य में ताइक्वांडो खेल को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से मास्टर दुर्लभ बेहरा को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। वहीं मास्टर अमित कुमार, रूट देवानंद चौहान को कार्यकारिणी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसी क्रम में मास्टर अनिल कुमार रौल, मास्टर आनंद सुना और विपिन साहू को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। रमेश चंद्र पुष्टि को महासचिव तथा मुन्नू लाल पटेल को सह-सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

संस्था के तकनीकी कार्यों के संचालन के लिए मास्टर अशोक कुमार साहू को टेक्निकल डायरेक्टर एवं अभिजीत कुमार साहू को असिस्टेंट टेक्निकल डायरेक्टर नियुक्त किया गया। वहीं आरतत तारण बारीक को एडवाइजर और सूर्य संत दास को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य से इंटरनेशनल मास्टर गणेश सागर, स्टेट हेड, छत्तीसगढ़, विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और ताइक्वांडो खेल को आगे बढ़ाने के लिए संगठनात्मक रूप से बेहतर कार्य करने की बात कही।

बैठक में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं के आयोजन और प्रतिभावान खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने ताइक्वांडो को अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने और खेल प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष मास्टर दुर्लभ बेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी माह उड़ीसा राज्य में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव देने के साथ-साथ उड़ीसा में ताइक्वांडो खेल को और मजबूत करना है।

वार्षिक बैठक में विभिन्न जिलों से पहुंचे कोच एवं पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त की और आगामी प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button