Breaking Newsछत्तीसगढ़धर्मराज्य

मुंगेली में 1 दिसंबर को निकलेगी प्रदेश स्तरीय भव्य सतनाम संदेश शोभायात्रा, गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व पर जुटेंगे सतनामी समाज के धर्मगुरु

मुंगेली। गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आगामी 1 दिसंबर 2026, मंगलवार को जिला मुंगेली के मंडी प्रांगण में प्रदेश स्तरीय भव्य सतनाम संदेश शोभायात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से सतनामी समाज के श्रद्धालु, सामाजिक प्रतिनिधि एवं धर्मगुरु शामिल होंगे।

कार्यक्रम समाज के आदेशक, निदेशक, मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत राजागुरु धर्मगुरु गुरुबालदास साहेब के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में जीवनतारणहार गुरु गुरु सोमेश बाबा, युवराजगुरु धर्मगुरु गुरु खुशवंत साहेब एवं युवराजगुरु धर्मगुरु गुरु सौरव साहेब की विशेष उपस्थिति रहेगी।

आयोजन समिति के अनुसार 1 दिसंबर को सुबह 11 बजे सतनाम ज्योति स्थापना के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। इसके बाद धर्मगुरुओं का आगमन एवं स्वागत किया जाएगा। शाम 5 बजे अखिल भारतीय सतनाम सेना द्वारा 10वीं एवं 12वीं कक्षा में टॉपर तथा मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम में सुबह 12 बजे से विभिन्न कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। आयोजन के माध्यम से सतनाम धर्म के संदेश, सामाजिक एकता, भाईचारे और गुरु परंपरा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

आयोजकों ने समस्त सतनामी समाज, सामाजिक बंधुओं एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button