छत्तीसगढ़धर्मराज्य

गुरु घासीदास बाबा की जयंती एवं प्रकाश पर्व की तैयारियां तेज, सतनामी समाज ने भेंट किए तीन थान सफेद कपड़े

मुंगेली। परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के सतनाम संदेश शोभायात्रा एवं 1 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले प्रकाश पर्व को लेकर सतनामी समाज द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में 20 नवंबर 2026 को मुंगेली जिले में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति में विशेष पहल की गई।

ब्लॉक महंत आदरणीय भारत सतनामी जी की दुकान पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की मौजूदगी में आगामी 1 दिसंबर के कार्यक्रम के लिए तीन थान सफेद कपड़े सप्रेम भेंट किए गए। इस दौरान समाज के लोगों ने आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने के लिए आपसी सहयोग और सहभागिता का संकल्प लिया।

इस अवसर पर , जिला महंत राजा मिरी सतनामी सहित सतनामी समाज जिला मुंगेली छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

समाज के लोगों ने बाबा गुरु घासीदास जी के सतनाम संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और प्रकाश पर्व को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में जुटने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button