अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “दृष्टि हेल्पलाइन” प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी “दृष्टि हेल्पलाइन” नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “दृष्टि हेल्पलाइन” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।
दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को ग्राम धाराशिव एवं लाहोद मेनरोड में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार

इसी तारतम्य में आज दिनांक 21.11.2026 को “दृष्टि हेल्पलाइन” में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना लवन की पुलिस टीम द्वारा दो अलग-अलग मामलों में ग्राम धाराशिव एवं ग्राम लाहोद मेनरोड में घेराबंदी कर अवैध रूप से बिक्री करने वाले कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से कुल ₹11,700 कीमत मूल्य का 2.5 लीटर अवैध महुआ शराब एवं 97 पाव देसी मसाला शराब, गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन आदि जप्त किया गया है।
सांथ ही ग्राम लाहोद में दो आरोपियों से अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त बाईक क्र. CG11 AU 2078 भी जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना लवन में धारा 34(ए) एवं 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दो अलग-अलग प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपियों के नाम
1. रामायण बाई टंडन उम्र 35 साल निवासी ग्राम धाराशिव थाना लवन
2. मंगल चंद चक्रधारी उम्र 32 साल निवासी ग्राम बिनौरी थाना पलारी
3. दुवासिया चक्रधारी उम्र 29 साल निवासी ग्राम बिनौरी थाना पलारी





