Breaking Newsछत्तीसगढ़

दृष्टि हेल्पलाइन” में प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

बलौदा बाजार  ।  पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “दृष्टि हेल्पलाइन” प्रारंभ* किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की *जानकारी “दृष्टि हेल्पलाइन” नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती* है। “दृष्टि हेल्पलाइन” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।

इसी तारतम्य में *आज दिनांक 23.09.2026 को “दृष्टि हेल्पलाइन” में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सुहेला की पुलिस टीम द्वारा ग्राम हिरमी मेनरोड घेराबंदी कर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए शराब ले जाने वाले 01 आरोपी* को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से ₹4700 कीमत मूल्य का 47 पाव देशी मसाला शराब एवं प्रकरण में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG04 NF0473 जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सुहेला में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपिया- देवेंद्र उर्फ विकास पाठक उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम फुलवारी थाना सुहेला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button