
महासमुंद। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर महासमुंद जिला दवा विक्रेता संघ के सचिव एवं भारतीय रेड क्रॉस समिति के कार्यकारिणी सदस्य अरशी अनवर ने रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
रक्तदान के दौरान उन्होंने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर उपलब्ध रक्त जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर आयोजित इस पहल का उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना रहा।
🩸 रक्तदान करें, जीवन बचाएं।



