Breaking Newsछत्तीसगढ़राज्य

बापू जन कल्याण स्वास्थ्य सेवा संस्था बेरला की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, स्वास्थ्य जागरूकता और नशामुक्ति पर दिया जोर

बेरला। बापू जन कल्याण स्वास्थ्य सेवा संस्था बेरला की महत्वपूर्ण बैठक कबीर भवन बेरला में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। बैठक में स्वास्थ्य जागरूकता, गंभीर बीमारियों से बचाव और नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

कार्यक्रम में भवानी हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. अनिल वास्ते (एमबीबीएस), डॉ. निहारिका चौधरी (एमएस सर्जन), डॉ. प्रदीप नायक (पीडियाट्रिक्स), डॉ. तरुण ध्रुव (नेफ्रोलॉजी) एवं डॉ. रवि साहू (एमबीबीएस) अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। चिकित्सकों ने अपने उद्बोधन में विभिन्न गंभीर बीमारियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं तथा लोगों को सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

 

इस अवसर पर औषधि निरीक्षक डी.आर. पटेल ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने प्रतिबंधित दवाओं का उपयोग नहीं करने तथा नशीली दवाओं से दूर रहने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को अपने आसपास नशीली दवाओं के कारोबार या भंडारण की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को अवश्य दें।

 

कार्यक्रम में सभी अतिथियों को शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। स्वागत उद्बोधन भवानी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. चूरामन सिंह साहू ने दिया। वहीं संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष डॉ. उत्तम कुमार देवांगन ने किया।

 

बैठक में संस्था के संरक्षक डॉ. चूरामन सिंह साहू, डॉ. देवेंद्र साहू, डॉ. अनुज राम साहू, डॉ. ईश्वर सिन्हा, अध्यक्ष डॉ. उत्तम कुमार देवांगन, सचिव डॉ. भेजराम पाटिल, उपाध्यक्ष डॉ. तरुण साहू, कोषाध्यक्ष डॉ. रवि मानिकपुरी सहित डॉ. डामन साहू, डॉ. जीवन साहू, डॉ. दिनेश साहू, डॉ. बी.डी. वैष्णव, डॉ. सुभाष परगनिहा, डॉ. संतोष नायक, एस.के. विश्वास, राधेश्याम साहू, डॉ. सुरेश साहू एवं अर्जुन साहू सहित संस्था के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

 

बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन में एकजुटता बनाए रखने तथा समय-समय पर जनहित में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में पूर्ण समर्पण और सहयोग के साथ भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में संरक्षक डॉ. सिन्हा ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार

व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button