भिंभौरी में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान और बच्चों को बांटे खिलौने व पोषण किट

बेमेतरा । दिनांक 25/09/2026 को नगर पंचायत भिंभौरी में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन सेवा चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष माननीय श्री संदीप परगनिहा जी,भाजपा भिंभौरी मंडल महामंत्री डॉक्टर उत्तम देवांगन जी, मितानिन,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका ,बच्चो के पालक,विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही, महिला समूह के सदस्य ,उपस्थित थे,कार्यक्रम में संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई,महिलाओ का खेल आयोजित किया गया,बच्चो का चित्रकला,रंगोली,मेंहदी,प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार दिया गया,किशोरी बालिकाओं के HB टेस्ट कराया गया ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका,मितानिन को सम्मानित किया गया,स्वस्थ्य शिशु को पोषण किट दिया गया ,न्योता भोज का आयोजन किया गया , कार्यक्रम मे भिंभौरी के पांचों केंद्र के लिए डॉक्टर उत्तम देवांगन जी के द्वारा खिलौना वितरण किया गया, सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रश्मि वर्मा के द्वारा बच्चो के लिए कपड़ा एवं खिलौना वितरण किया गया, योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के द्वारा अनुभव साझा किया गया, अतिथियों को स्वल्पाहार दिया गया,कार्यक्रम का समापन उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए क्या गया




