
महासमुंद । महासमुंद स्थित जिला कांग्रेस भवन में समस्त कांग्रेसजनों की मौजूदगी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री महेंद्र चंद्राकर और श्री अरुण चंद्राकर का जन्मदिन बड़े ही आत्मीयता और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का स्वागत कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने पार्टी और संगठन के प्रति दोनों वरिष्ठ नेताओं के निष्ठा और निरंतर योगदान को याद किया। नेताओं ने कहा कि पार्टी के प्रति उनका समर्पण और सेवा भाव सभी कांग्रेसजनों के लिए प्रेरणादायी है।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दोनों नेताओं को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा करने का अवसर मिले। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने दोनों नेताओं के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।




