छत्तीसगढ़राज्य

ट्रांसपोर्ट यार्ड में खड़े ट्रकों से बैटरी चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार। रिसदा रोड स्थित निरंजन ट्रांसपोर्ट यार्ड में खड़े ट्रक से बैटरी चोरी करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 21 हजार रुपये कीमत की दो बैटरियां और चोरी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

 

पुलिस के अनुसार, निरंजन ट्रांसपोर्ट बलौदाबाजार के मैनेजर गीरेन्द्र सिंह सेगर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि यार्ड में खड़े ट्रक क्रमांक CG 22 X 7702 से अज्ञात चोरों ने दो बड़ी बैटरियां चोरी कर ली हैं। शिकायत पर सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 810/2026, धारा 303(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सूचना के आधार पर केशव कुमार ध्रुव, सूरज यादव और धनंजय साहू उर्फ राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ और मेमोरेंडम कथन में आरोपियों ने 27 सितंबर की रात शराब और पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी की योजना बनाना तथा मोटरसाइकिल से ट्रांसपोर्ट यार्ड पहुंचकर ट्रक से बैटरियां चोरी करना स्वीकार किया।

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बैटरियां, कीमत करीब ₹21,000, और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस के अनुसार चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. केशव कुमार ध्रुव, 26 वर्ष, ग्राम रिसदा

2. सूरज यादव, 28 वर्ष, ग्राम रिसदा

3. धनंजय साहू उर्फ राजू, 21 वर्ष, ग्राम रिसदा

तीनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button