छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्य

सेवा संकल्प अभियान के तहत सिमगा पहुंची सेवा यात्रा, बाइकर्स का जोरदार स्वागत

सिमगा/बलौदाबाजार । 30 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी के लिए निकली सेवा यात्रा बुधवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा पहुंची। बाइक रैली के सिमगा पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बाइकर्स का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

 

सिमगा पुलिस थाना के पीछे स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के 10 हितग्राहियों को आवास की चाबी और स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। आवास की चाबी और स्वीकृति पत्र मिलने पर हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी नजर आई।

 

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही घनश्याम सोनकर ने अपनी खुशी साझा करते हुए बताया कि उनका परिवार पहले कच्चे मकान में रहता था। बारिश के दौरान उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलने से उनके परिवार को राहत मिलेगी।

 

घनश्याम सोनकर ने कहा कि पक्का घर उनके परिवार का सपना था, जो अब पूरा होने की दिशा में है। उन्होंने योजना के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही सेवा यात्रा के माध्यम से जनसेवा और लोककल्याण का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध होने से उनके जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है।

 

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। सेवा यात्रा के सिमगा पहुंचने से क्षेत्र में अभियान को लेकर लोगों में जागरूकता और उत्साह का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button