पिपराहा तालाब में चला स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों और पालिका कर्मचारियों ने किया श्रमदान

बलौदाबाजार । 828 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान एवं ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के तहत नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार के वार्ड क्रमांक 6 स्थित पिपराहा तालाब में सोमवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान तालाब के किनारे और जल क्षेत्र में जमा जलीय खरपतवार, प्लास्टिक एवं अन्य अवांछित सामग्री को हटाया गया। जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों ने श्रमदान कर तालाब परिसर की साफ-सफाई की।
नगर पालिका परिषद की ओर से नागरिकों से अपील की गई कि तालाब में कचरा, प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट न डालें तथा इस ऐतिहासिक धरोहर को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग करें।
शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में 17 सितंबर से ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत नगरीय निकायों में तालाब परिसर, सड़क, चौराहों और जलभराव वाले क्षेत्रों में नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान वार्ड पार्षद हरजीत सिंह सलूजा, सतीश पटेल, जितेंद्र कुमार डडसेना, मनोजकांत पुरैना, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी सहित नगर पालिका के कर्मचारी और नागरिक उपस्थित रहे।




