छत्तीसगढ़धर्म

बेरला में ब्लॉक स्तरीय सतनामी समाज की बैठक सम्पन्न, संरक्षक सदस्यों की नियुक्ति पर बनी सहमति

बेरला। ब्लॉक स्तरीय सतनामी समाज बेरला की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में संत समाज के लोगों ने सहभागिता की। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक की शुरुआत निर्वाचन आयोग द्वारा उपस्थित समाजजनों को निर्वाचन प्रक्रिया एवं आय-व्यय से संबंधित जानकारी से अवगत कराने के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित समाज के सदस्यों की सर्वसम्मति से नामांकित सदस्यों को संरक्षक नियुक्त किया गया।

 

बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। समारोह की तैयारियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों और समाज के सदस्यों ने अपने विचार रखे।

 

इस अवसर पर समाज के समस्त पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में संत समाज के लोग उपस्थित रहे। बैठक में सामाजिक एकता, संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने पर भी जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button