Breaking Newsछत्तीसगढ़राज्य

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस में 9 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, थाना प्रभारियों में भी बदलाव

बलौदाबाजार। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से जिले के 9 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का अस्थायी स्थानांतरण किया है। इस संबंध में आदेश 1 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक परिवेश तिवारी को थाना प्रभारी पलारी से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी सिमगा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रधान आरक्षक 217 प्रदीप शुक्ला को थाना सिमगा से थाना हथबंद भेजा गया है।

इसके अलावा आरक्षक 723 सूरज राजपूत को थाना सिमगा से सायबर थाना बलौदाबाजार-भाटापारा में पदस्थ किया गया है। आरक्षक 157 अभिनव चौबे को थाना सिमगा से थाना सिटी कोतवाली भेजा गया है।

आदेश में आरक्षक 722 अकरम मोहम्मद का थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार से थाना सिमगा, आरक्षक 718 चंद्रिका प्रसाद वर्मा का थाना सुहेला से थाना कसडोल तथा आरक्षक 414 कुंवर वर्मा का थाना कसडोल से थाना सुहेला स्थानांतरण किया गया है।

इसी तरह आरक्षक 610 रूपेश चंद्रवंशी को यातायात भाटापारा से यातायात सिमगा तथा आरक्षक 939 सुरेश चंद गुप्ता को हाईवे पेट्रोलिंग सिमगा से यातायात भाटापारा में पदस्थ किया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को आदेश का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button