Breaking Newsछत्तीसगढ़राज्य

घर में गांजा रखकर बिक्री की फिराक में था युवक, पुलिस ने दबोचा

बलौदाबाजार-भाटापारा । जिले में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत पलारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा रखने और बिक्री की फिराक में रहने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार 30 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रोहांसी निवासी जितेन्द्र कुमार साहू अपने मकान में अवैध रूप से गांजा रखकर उसकी बिक्री करने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही थाना पलारी पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और टीम गठित कर मौके के लिए रवाना हुई।

 

पुलिस टीम ने रोहांसी स्थित आरोपी के मकान की घेराबंदी कर जितेन्द्र साहू को मौके पर पकड़ लिया। गवाहों की मौजूदगी में मकान की तलाशी लेने पर कमरे में रखे एक झोले से खाकी रंग के टेप में लिपटा गांजा बरामद हुआ।

 

पुलिस के मुताबिक तौल करने पर 0.727 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब ₹9,700, बरामद हुआ। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त पोको M6 Pro 5G मोबाइल फोन, जिसकी कीमत ₹5,000 बताई गई है, भी जब्त किया गया। इस तरह पुलिस ने कुल ₹14,700 का सामान जब्त कर सीलबंद किया।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 392/2026 दर्ज किया है। आरोपी को 30 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की गई।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेन्द्र कुमार साहू, पिता स्वर्गीय बोधन लाल साहू, उम्र 30 वर्ष, निवासी रोहांसी, थाना पलारी के रूप में हुई है।

 

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस के अनुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ निजात अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button