Breaking Newsछत्तीसगढ़राज्य

बस स्टैंड में बस ड्राइवर पर बसजानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार ई-रिक्शा में सवारी बैठाने के विवाद में डंडे से किया हमला, एक आरोपी फरार

बलौदाबाजार। के बस स्टैंड में ई-रिक्शा में सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। विवाद के दौरान बस ड्राइवर पर बांस के डंडे से जानलेवा हमला करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

पुलिस के अनुसार घटना 30 सितंबर 2026 की सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट की है। बलौदाबाजार बस स्टैंड में राधेश्याम बस में सवारियां बैठाई जा रही थीं। इसी दौरान ई-रिक्शा चालक दिलीप मिरी और उसका पुत्र भी ई-रिक्शा में सवारी बैठाने लगे। सवारी बैठाने को लेकर बस ड्राइवर राधे बांधे द्वारा आपत्ति जताने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए बस ड्राइवर राधे बांधे के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान बांस के डंडे से उसके सिर पर कई वार किए गए। हमले में ड्राइवर के सिर से काफी खून निकलने लगा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।

घायल ड्राइवर को तत्काल जिला अस्पताल बलौदाबाजार ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर ग्राम मिशन परसाभदेर बाईपास रोड की ओर घेराबंदी कर आरोपी दिलीप मिरी को हिरासत में लिया।

पूछताछ के बाद आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उसके घर के पीछे बाड़ी से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा और घटना के समय पहने गए कपड़े भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलीप मिरी पिता हीरासिंग मिरी, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम मिशन परसाभदेर, थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2), 115(2) और 109 के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

वहीं, घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने कहा है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button