
बेमेतरा / चेटुवा । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सरदा मंडल स्तरीय स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बाबा गुरु अमरदास समाधि स्थल, चेटुवा पूरी धाम परिसर में आयोजित हुआ, जहाँ भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मिलकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की और आमजनों को स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने झाड़ू लगाकर परिसर की सफाई की और महात्मा गांधी के ‘स्वच्छ भारत’ के सपने को साकार करने का संकल्प दोहराया।

वरिष्ठ नेताओं व प्रतिनिधियों की रही उपस्थिति इस सफाई अभियान में सरदा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा और महामंत्री अश्वनी मानिकपुरी के मार्गदर्शन में मंडल के अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा जनपद पंचायत प्रतिनिधि खेलन साहू, सरपंच प्रतिनिधि श्रवण गेंडरे, लोमस कुमार सेन, रामायण साहू, शेषनारायण यदु, समीर वर्मा तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा (सरदा मंडल) के अध्यक्ष टोपेन्द्र सोनवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।




