छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्य

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के तहत छात्रावृत्ति से लाभान्वित छात्राओं ने कलेक्टर एवं एसपी से की मुलाक़ात

बलौदाबाज़ार।  25 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य शासन द्वारा प्रदेश में अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना प्रारम्भ किया गया है। इस योजना के तहत विगत वर्ष छात्रावृत्ति प्राप्त डी.के.कॉलेज बलौदाबाजार के छात्राओं ने शुक्रवार को कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं एसपी गौरव राय से मुलाक़ात की औऱ छात्रावृत्ति शुरू करने पर राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने छात्राओं से छात्रावृत्ति के तहत मिली वित्तीय सहायता राशि का उपयोग पढ़ाई एवं भविष्य की तैयारी के सम्बन्ध मे जानकारी ली। छात्रों ने बताया कि इस राशि से कॉलेज के फीस भरने के साथ ही कॉलेज आने-जाने मे बस के किराया का भी काम आया। इस राशि से बहुत मदद मिली है। कलेक्टर ने सभी छात्राओं से कहा कि इस छात्रावृत्ति योजना के समबंध मे अपने आसपास के लोगों को भी बताएं ताकि अधिक से अधिक छात्रों को  लाभ मिल सके। कलेक्टर श्री शर्मा ने यूपीएससी की तैयारी के सम्बन्ध मे बताया कि दृढ निश्चय लेकर लक्ष्य तय करें, इरादा मजबूत हो लेकिन किसी दबाव मे आगे न बढ़े। पढ़ाई बिलकुल मन लगाकर करें, ध्यान मे कोई भटकाव न हो। उन्होंने कहा कि असफलता से घबरायें नहीं क्योंकि यह मजबूती से आगे बढ़ने का साहस देता है। एसपी गौरव राय ने कहा कि आज डिजिटल युग का दौर है जिसमें सदुपयोग करने के फायदे है लेकिन यह ध्यान भटकाता है यह भी ध्यान रखना होगा। उन्होंने छात्राओं को भविष्य की अग्रिम बधाई औऱ शुभकामनायें दीं। उल्लेखनीय है कि अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के तहत ज़रूरतमंद छात्राओं को कॉलेज की शिक्षा हासिल करने के लिए मदद के तौर पर वार्षिक 30 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। यह स्कॉलरशिप छात्राओं के पहले ग्रेजुएशन के लिए डिग्री या डिप्लोमा पूरा होने तक उपलब्ध कराई जाती है जिसकी अधिकतम अवधि 5 वर्ष होगी। किसी भी सरकारी स्कूल से 10वीं और 12वीं कक्षा नियमित छात्रा के रूप में उत्तीर्ण की हो। छात्रा ने किसी मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम (अवधि 2 से 5 वर्ष) के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो। यह प्रवेश भारत में किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी या विश्वसनीय एवं प्रामाणिक निजी कॉलेज या विश्वविद्यालय हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button