Breaking Newsछत्तीसगढ़राज्य

होटल-ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 7 पर केस

बलौदाबाजार-भाटापारा। अवैध शराब गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 2 अक्टूबर को आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस के अनुसार, इस दौरान होटल, ढाबा, ठेला और चखना सेंटर में शराब पीने-बैठने की सुविधा उपलब्ध कराने तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के मामलों में कुल 7 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

कार्रवाई भाटापारा ग्रामीण, भाटापारा शहर, कसडोल, सिमगा और पलारी थाना क्षेत्रों में की गई। पुलिस ने बताया कि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

पुलिस के मुताबिक कार्रवाई में सूर्यप्रकाश बंजारे, शेखर चेलक, नरेश देवांगन, जीत भारती, रामेश्वर क्लार, अश्वनी लहरे और लीलाधर फेकर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस ने होटल, ढाबा और अन्य सार्वजनिक स्थानों के संचालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button